कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बीच अंतर क्या होता है?

आजकल जब भी लोग कार या बाइक खरीदते हैं तो वह उसका इंश्योरेंस जरूर करते हैं, ताकि भविष्य में कोई भी तरह की दुर्घटना होने पर उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके।

परंतु इंश्योरेंस लेते समय अक्सर ग्राहक कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बीच अंतर क्या होता है?

इसी कन्फ्यूजन के कारण अक्सर लोग अपनी कार या बाइक के लिए सही बीमा का चुनाव नहीं कर पाते। इसलिए आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं कि कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बीच अंतर क्या होता है? ताकि आप अपने कर के लिए सही बीमा का चुनाव कर पाए।

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है?

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस को हम हिंदी में व्यापक बीमा कहते हैं। कई लोग यह भी पूछते हैं की फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है तो हम आपको बता दें कि कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस को ही फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस भी कहते हैं।

यह एक ऐसा कार इंश्योरेंस है जो आपके कर को होने वाले नुकसानों के खिलाफ कर प्रदान करता है और साथ ही के थर्ड पार्टी से संबंधित होने वाले नुकसान को भी कर करता है।

कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस दुर्घटना संबंधित होने वाले नुकसान से व्यापक कवरेज प्रदान करता है चाहे पॉलिसी धारक की गलती हो या नहीं। इसके अलावा यह योजनाएं चोरी या प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली क्षति की स्थिति में भी वाहन को कवर प्रदान करती है।

कंप्रिहेंसिव कार बीमा पॉलिसी के साथ जीरो डिप्रेशिएशन और इंजन प्रोटेक्शन जैसे अतिरिक्त ऐड ऑन सुविधा भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा दुर्घटना होने पर थर्ड पार्टी की लायबिलिटी को कवर करने के लिए अतिरिक्त प्रीमियम की कोई आवश्यकता नहीं है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है?

भारत में मोटर वाहन अधिनियम 1988 द्वारा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आवश्यक है। यह एक बीमाकृत वाहन के कारण होने वाली लीगल लायबिलिटी के आधार पर तीसरे पक्ष के लिए वित्तीय कर प्रदान करता है।

जैसे अगर आपकी गाड़ी से किसी दूसरी गाड़ी को कोई क्षति पहुंचती है या उसके अंदर बैठे व्यक्ति को किसी तरह का भी शारीरिक नुकसान होता है तो थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्लेम करके आप उसका मुआवजा भर सकते हैं।

इस कवरेज में किसी अन्य व्यक्ति या संपत्ति को कोई चोट या क्षति पहुंचाना शामिल है। हालांकि संपत्ति के नुकसान के लिए तीसरे पक्ष को 7.5 लाख की सीमा तय की गई है। किसी तीसरे पक्ष की चोट या मृत्यु के लिए लायबिलिटी कवरेज की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

यह भी पढ़े: कार इंश्योरेंस क्या है? और कार के लिए किस प्रकार का बीमा अच्छा है

कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बीच अंतर क्या होता है?

कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में जान लेने के बाद लिए उनके अंतर को भी समझ लेते हैं।

परिभाषा

कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस केवल हमारे कर को ही नहीं बल्कि गाड़ी के मालिक को भी कवरेज प्रदान करता है। इसके साथ ही यह थर्ड पार्टी लायबिलिटी के लिए भी कवरेज प्रदान करता है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस तीसरे पक्ष को हुए नुकसान या क्षति से संबंधित कवरेज प्रदान करता है।

लाभ

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस का सबसे बड़ा लाभ या है कि इसमें आपको जो क्लेम बोनस और कुछ ऐड ऑन सर्विस भी मिलती है जिससे आप काफी ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।

आपके द्वारा रोड पर किसी तीसरे व्यक्ति के गाड़ी या वस्तु का नुकसान करने पर आपको खुद से पैसे भरने की जरूरत नहीं पड़ती इसके लिए आप थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए क्लेम कर सकते हैं।

नुकसान

कंप्रिहेंसिव का बीमा का नुकसान या है कि यह बीमा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से काफी ज्यादा महंगा होता है।

थर्ड पार्टी बीमा का नुकसान यह है कि यह आपके या आपकी गाड़ी के हुए नुकसान को कवरेज प्रदान नहीं करता।

अनिवार्यता

सरकार द्वारा कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेना अनिवार्य नहीं है।

मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार आपको गाड़ी लेते समय थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है।

प्रीमियम

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस का प्रीमियम गाड़ी के मॉडल और शहर पर डिपेंड करता है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम व्यापक बीमा के प्रीमियम की अपेक्षा बहुत ही काम होता है और यह IRDI द्वारा पहले से ही निर्धारित होता है।

कौन सा बीमा अच्छा है

हालांकि कंप्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस महंगा है परंतु यह आपको अधिक से अधिक कवरेज प्रदान करता है और सबसे ज्यादा फायदेमंद भी है।

थर्ड पार्टी का इंश्योरेंस बहुत ही सस्ता है परंतु यह आपको या आपकी गाड़ी को कवरेज प्रदान नहीं करता परंतु आपके लिए यह प्लान लेना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है? कैसे काम करता है और उसके के फायदे?

निष्कर्ष

आज कैसे लेख में हमने जाना की कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के भी अंतर क्या होता है? उम्मीद है कि इसलिए के माध्यम से आपको कंप्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बीच की भिन्नता समझा आप आई होगी। यदि आप इस विषय से संबंधित कोई अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

FAQ’s

Q1 थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्या-क्या कवर होता है?

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में आपकी गाड़ी द्वारा हुए दूसरी गाड़ी को नुकसान या क्षति का कवरेज प्रदान किया जाता है।

Q2 कार थर्ड पार्टी या कंप्रिहेंसिव के लिए कौन सा बीमा सबसे अच्छा है?

कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस आपके कार के लिए सबसे अच्छा बीमा है।

Q3 क्या थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को कंप्रिहेंसिव में ट्रांसफर किया जा सकता है?

कुछ आवश्यक प्रीमियम का भुगतान करने के बाद और इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा निरीक्षण करने के बाद आप अपनी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को कंप्रिहेंसिव में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Q4 सेकंड पार्टी इंश्योरेंस क्या होता है?

सेकंड पार्टी इंश्योरेंस कंपनी को कहा जाता है जो आपका कर का बीमा कर रही है।

यह भी पढ़े: घरेलू बीमा पॉलिसी क्या है, कितने प्रकार है और उसके लाभ क्या-क्या है?

Leave a Comment