हमने अभी तक कई तरह की बीमा पॉलिसी जैसे संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी, धर्म जीवन बीमा पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, इत्यादि के बारे में सुना होगा। लेकिन इन्हीं में से एक घरेलू बीमा पॉलिसी भी होती है जिससे आप अपने घर की सुरक्षा के लिए ले सकते हैं।
लेकिन अगर आप नहीं जानते कि घरेलू बीमा पॉलिसी क्या है और यह किस प्रकार कार्य करती है तो आज का यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है।
क्योंकि आज के इस लेख में हम जानने वाले हैं कि घरेलू बीमा पॉलिसी क्या है? साथी हम यह भी जानेंगे कि घर का बीमा कैसे होता है और यह किस प्रकार कार्य करता है। तो आइए बिना देरी के लेख को शुरू करते हैं।
घरेलू बीमा पॉलिसी क्या है?
घरेलू बीमा पॉलिसी को हम होम इंश्योरेंस कहते हैं। यह एक ऐसा इंश्योरेंस होता है जिसके अंतर्गत हम अपने घर का बीमा कराते हैं। जैसे किराए का फ्लैट अपार्टमेंट बंगला इत्यादि। होम इंश्योरेंस हमारे घर को किसी भी दुर्घटना पूर्ण घटना के कारण हुए नुकसान के लिए कवर प्रदान करता है।
यानी कि अगर आपके घर को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो आप गृह बीमा के लिए दावा कर सकते हैं और अपने घर को हुए नुकसान से बचा सकते हैं।
घरेलू बीमा पॉलिसी के अंतर्गत पेश किया जाने वाला कवरेज
घरेलू बीमा पॉलिसी या होम इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत कई सारे नुकसान के अंतर्गत कवर मिलता है जिसकी सूची इस प्रकार है।
- घर में होने वाला कोई भी इंटीरियर डैमेज
- घर में होने वाला कोई एक्सटीरियर डैमेज
- यदि घर के अंदर रखी गई कोई संपत्ति या सामान की हानि होती है।
- यदि कोई घर की संपत्ति को हानि होती है और उस दौरान आपको कोई शारीरिक छोटे लगती है तो उसके लिए भी कवरेज बनता है।
यह सभी कवरेज आपको एक ही बीमा प्रीमियम में नहीं मिल सकता। या आपको डिसाइड करना होगा कि आप किस तरह का घरेलू बीमा पॉलिसी लेना चाहते हैं।
यह पढ़े: हेल्थ इंश्योरेंस और उसके लाभ क्या हैं?
घरेलू बीमा के तहत कवर नहीं होने वाले नुकसान
ऐसे भी कई संपत्ति है जिसके लिए आप घरेलू बीमा पॉलिसी के अंदर तगत दावा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि वह सभी संपत्ति पॉलिसी के अंतर्गत कवर नहीं की जाती है। होम इंश्योरेंस के अंतर्गत कवर ना होने वाले कुछ संपत्ति इस प्रकार है।
- प्राकृतिक रूप से होने वाली टूट-फुट
- जिस वस्तुओं के बारे में पॉलिसी में जानकारी ना दी गई हो
- यदि आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो उस से होने वाले नुकसान।
- व्यवसाय के कारण होने वाली क्षति।
- युद्ध या परमाणु हमले के दौरान होने वाली क्षति
- बिजली उपकरण के गलत उपयोग होने के कारण। हालांकि अगर आप सही तरीके से उपयोग कर रहे हैं तो आप इसके लिए बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं।
- जानबूझकर संपत्ति को किया जाने वाला नुकसान।
घरेलू बीमा पॉलिसी कितने प्रकार की होती है?
तो जैसा कि हमने जाना घरेलू बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कई सारे कवर प्रदान किए जाते हैं। लेकिन यह सभी कवर अलग-अलग प्रकार के घरेलू बीमा पॉलिसी में उपलब्ध होते हैं। यहां पर कुछ विभिन्न नगरी बीमा पॉलिसी के प्रकार नीचे बताए गए हैं।
- स्टैंडर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स पॉलिसी
- होम स्ट्रक्चर इंश्योरेंस
- पब्लिक लायबिलिटी कवरेज
- पर्सनल एक्सीडेंट थेफ्ट एंड बरग्लेरी इंश्योरेंस
- कंटेंट्स इंश्योरेंस
- टिनेंट्स इंश्योरेंस
- लैंडलॉर्ड्स इंश्योरेंस
तो आप ऊपर बताए गए अलग-अलग तरह की घरेलू बीमा पॉलिसी ले सकते हैं। भारत में कई तरह की बीमा पॉलिसी या कंपनी है जो अपने ग्राहकों को होम इंश्योरेंस प्रदान करती है जैसे LIC, HDFC , ICICI, इत्यादि।
यह पढ़े: भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी कौन सी है?
घरेलू बीमा पॉलिसी के लाभ
घरेलू बीमा पॉलिसी क्या है जान लेने के बाद आइए इसके कुछ लाभ भी जान लेते हैं ताकि आप समझ पाएगी आपके लिए होम इंश्योरेंस किस तरह फायदेमंद साबित हो सकता है। और आपको होम इंश्योरेंस क्यों लेना चाहिए?
- कई बार ऐसी स्थितियां पैदा हो जाती है जिसके कारण हमारे घर को काफी ज्यादा क्षति पहुंचती है और इस क्षति की मरम्मत करवाने के लिए हमें होम इंश्योरेंस के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।
- अगर कोई भी दूसरा व्यक्ति आपके घर को नुकसान पहुंचाता है तो आपको किसी भी तरह के कानून कार्यवाही में नहीं फंसना होगा और आप डायरेक्ट बीमा के लिए दावा कर सकते हैं।
- कई बार आने वाले आंधी, तूफान के कारण हमारे घर के अंदर रखी गई सामग्री भी टूट फूट जाती है जिसके लिए हम बीमा का दावा करके फिर से अपने घर को सजा सकते हैं।
- आजकल काफी ज्यादा डकैती, चोरी इत्यादि बढ़ गई है और यदि आप घरेलू बीमा लेते हैं तो इन सभी चीजों से होने वाले नुकसान के लिए आप आसानी से दावा कर पाएंगे।
- अक्सर कई लोग अपने घर को किराए पर देते हैं परंतु कुछ किराएदार ऐसे होते हैं जो बिना किराया दिए ही भाग जाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान को भी आसानी से होम इंश्योरेंस में कवर किया जा सकता है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने जाना कि घरेलू बीमा पॉलिसी क्या है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको घरेलू बीमा पॉलिसी के बारे में सभी जानकारी मिल पाई होंगी। यदि आप घरेलू बीमा पॉलिसी से संबंधित कोई अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
FAQ’s
1Q. घर का बीमा कैसे होता है?
Ans- घर का बीमा आप आसानी से किसी भी इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करवा सकते हैं। जैसे LIC।
2Q. गृह बीमा का सबसे अच्छा प्रकार क्या है?
Ans- गृह बीमा में कई प्रकार शामिल है इनमें से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक बीमा का चयन कर सकते हैं।
3Q. क्या मकान मालिकों का बीमा होना जरूरी है?
Ans- यदि आप किसी घर के मालिक हैं और आपने उस घर को किराए पर दे रखा है तो आपको बीमा जरूर करवाना चाहिए। हालांकि यह जरूरी नहीं है।
4Q. मुझे गृह बीमा की आवश्यकता क्यों है?
Ans- इस लेख में हमने गृह बीमा की कई सारे फायदे बताए हैं जिसे देखकर आप समझ पाएंगे कि आपको गृह बीमा क्यों कर आना चाहिए।
और पढ़े: भारत में सबसे अच्छा होम इंश्योरेंस प्लान कौन सा है?