भारत में महिलाओं की अपनी एक अलग भूमिका होती है इसलिए भारत में महिलाओं को काफी सम्मान भी दिया जाता है। इसलिए Insurance Company भी महिलाओं के लिए अलग-अलग पॉलिसिया लेकर आया है।
अगर आप भी एक महिला है और नहीं समझ पा रही है कि महिलाओं के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है? तो आज का यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है।
क्यूंकी आज के इस लेख में हम जानेंगे कि महिलाओं के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है? ऐसे तो कई Mahila Policy है लेकिन उनमें से हम आपको कुछ बेहतरीन पॉलिसी की जानकारी देंगे।
महिलाओं के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है?
महिलाएं भी घर पर कार्य करते वक्त कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से घिर जाती हैं इसीलिए LIC और अन्य इन्शुरेंस कंपनी महिलाओं के लिए कुछ बेहतरीन LIC Mahila Policy लेकर आया है, जोकि इस प्रकार है।
LIC की आधारशिला
LIC की आधारशिला खासकर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। LIC की नई योजना 944 है। इसके अंतर्गत महिलाओं को मृत्यु लाभ, परिपक्वता लाभ, लॉयल्टी एडिशन, समर्पण लाभ, ऋण लाभ और कर लाभ मिलता है।
इस पॉलिसी में प्रवेश करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष है। इसमें आप ₹75000 से लेकर ₹300000 तक निवेश कर सकते हैं। साथ ही पॉलिसी टर्म 10 से 20 वर्ष तक का है।
यह भी पढ़े: जीवन उमंग पॉलिसी क्या है?
LIC न्यू जीवन आनंद योजना
LIC न्यू जीवन आनंद योजना प्लान 915 एक एंडोवमेंट प्लान है। यह मुख्य रूप से महिलाओं के लिए तो नहीं है, परंतु यह महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन पॉलिसी साबित हो सकती है। इस पॉलिसी के अंतर्गत महिलाओं को डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट के साथ बोनस का बेनिफिट भी मिलता है।
LIC न्यू जीवन आनंद योजना में शामिल होने के लिए 15 वर्ष से 50 वर्ष की आयु होनी चाहिए। साथ ही इसमें पॉलिसी टर्म 15 से 35 वर्षों का और मैच्योरिटी डेट 75 वर्ष का रखा गया है। इसमें आप अपनी सुविधानुसार सम एश्योर्ड राशि जमा कर सकती हैं।
LIC जीवन लक्ष्य
LIC जीवन लक्ष्य योजना 933 महिलाओं और पूरे परिवार के भविष्य को सुनिश्चित करता है। इस प्लान के अंतर्गत अगर किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो वह उनके बच्चों को पॉलिसी की राशि प्रदान करता है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक को डेथ बेनिफिट, मेच्योरिटी बेनिफिट, भागीदारी बेनिफिट और प्रीमियम भुगतान से संबंधित लाभ मिलता है।
इस प्लान में शामिल होने के लिए पॉलिसी धारक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही इसमें पॉलिसी धारक को ₹100000 की न्यूनतम संपूर्ण राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा इस पॉलिसी का टर्म 13 वर्ष से 25 वर्ष तक रखा गया है।
स्टार वुमन केयर इंश्योरेंस पॉलिसी
स्टार वुमन केयर इंश्योरेंस पॉलिसी खासकर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई पॉलिसी है। यह एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है जिसके अंतर्गत महिलाएं हेल्थ से संबंधित कवरेज प्राप्त कर सकती हैं।
इस इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत महिलाओं को नियमित रूप से अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित लाभों का कवरेज मिलता है। साथ ही इसमें डेथ बेनिफिट भी दिया जाता है।
इस पॉलिसी मैं शामिल होने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही इसमें सम एश्योर्ड की राशि कम से कम पांच लाख होनी चाहिए।
इस तरह हमने ऊपर 4 LIC की सबसे अच्छी पॉलिसी के बारे में जानकारी दी है। जोकि महिलाओं के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने जाना कि महिलाओं के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको महिलाओं के लिए बेस्ट LIC पॉलिसी की जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इसी प्रकार और भी LIC पॉलिसी के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बताएं।
FAQ
LIC का सबसे अच्छा प्लान कौन सा है?
महिलाओं के लिए LIC का सबसे अच्छा प्लान LIC आधारशिला प्लान हो सकता है।
LIC में कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?
यह आपके चुने गए प्लान पर निर्भर करता है कि आपको LIC की पॉलिसी में कितना रुपया जमा करने पर कितना मिलेगा।
LIC आधारशिला क्या है?
आधारशिला एक ऐसी LIC पॉलिसी है जो खासकर महिलाओं के लिए ही डिजाइन की गई है। इस लेख की विस्तृत जानकारी हमने इस लेख में बताई.